Agniveer General Duty Army GD Mock Test in Hindi 2023 – कैसे हो आप सभी उम्मीद है अच्छे ही होंगे, आज इस आर्टिकल में आपको बताने वाले है। की अग्निवीर जनरल ड्यूटी के Army GD Mock Test के बारे में जैसे की आपको पता ही होगा। इंडियन आर्मी अपना परीक्षा करवाने के बाद अपने Agniveer Question Paper को घर के लिए नहीं लेकर जाने देती है। ऐसे में बहुत बच्चें इंटरनेट पर भारतीय सेना के Agniveer Question Paper या Army GD Mock Test को कैसे डाउनलोड करे इसके बारे में सर्च करने लगते है।
आज इस आर्टिकल से आप इंडियन आर्मी के द्वारा दिए गए Agniveer Question Paper या Army GD Mock Test को डाउनलोड कैसे कर पाएंगे। यदि आप भारतीय सेना की वर्दी का सपना देखते हैं, तो भारतीय सेना अग्निवीर जनरल ड्यूटी प्रश्न पत्र आपको इस सपने को पूरा करने में मदद करेगा, इस प्रश्न पत्र की PDF हिंदी और अंग्रेजी दोनों में Download करने के लिए उपलब्ध है।
Army GD Mock Test in Hindi – आर्मी जीडी ऑनलाइन टेस्ट सैंपल पेपर
Organization Name | Indian Army |
Title | Army Agniveer GD Mock Test in Hindi |
Year | Latest 2023 |
No. of Question | 50*2 = 100 |
No. of Physical | 100 |
Negative Marking | 0.5 Marks |
Passing Marks | 35 Marks |
भारतीय सेना में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। भारतीय द्वारा आयोजित रैली भर्ती के माध्यम से कई युवाओं को सेना जीडी, क्लर्क, ट्रेड्समैन, टेक्निकल आदि के पदों पर भर्ती किया जाता है। इस भर्ती को पास करना बेहद मुश्किल काम है, इसके लिए आपको कुल 03 चरणों से गुजरना होगा। जिसकी विस्तृत जानकारी हम परीक्षा पैटर्न के माध्यम से नीचे दे रहे हैं।
सोल्जर जनरल ड्यूटी की परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले, आपको परीक्षा पैटर्न के बारे में अच्छी तरह पता होना चाहिए। भारतीय सेना तकनीकी परीक्षा में कुल 50 Question आते है, जिनमें से प्रत्येक 2 अंक का होता है। लिखित परीक्षा के कुल अंक 100 का होता है। और समय अवधि 60 मिनट होती है। उनमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 प्रशन के अंक को हटा दिया जायेगा।
Indian Army General Duty (GD) Exam Pattern 2023
Subject | No. of Question | Marks |
---|---|---|
General Knowledge | 15 Question | 30 |
General Science | 15 Question | 30 |
Mathmatics | 15 Question | 30 |
Reasoning | 05 Question | 10 |
Total | 50 | 50 |
Indian Army General Knowledge Questions in Hindi
Q.1. निम्नलिखित में से किसे भारत का तोता कहा जाता है?
- हुसैन शाह
- अमीर खुसरो
- बीरबल
- नानक
Ans. अमीर खुसरो
Q.2. सिंधु घाटी सभ्यता का प्रमुख बंदरगाह कौन-सा था?
- रोपण
- मोहनजोदड़ो
- कालीबंगा
- लोथल
Ans. लोथल
Q.3. भारत की सबसे चौड़ी नदी कौन-सी है?
- ब्रह्मपुत्र
- गोमती
- गंगा
- चंबल
Ans. ब्रह्मपुत्र
Q.4. भारत की प्रथम महिला IPS कौन थी?
- अन्ना जॉर्ज
- सरोजिनी नायडू
- किरण बेदी
- सुचेता कृपलानी
Ans. किरण बेदी
Q.5. अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
- डी. डी. मिश्र
- पेमा खांडू
- नवीन पटनायक
- किरेन रिजिजू
Ans. पेमा खांडू
Q.6. निम्न में से कौन कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष थीं?
- सरोजिनी नायडू
- एनी बेसेंट
- मदर टेरेसा
- सुचेता कृपलानी
Ans. एनी बेसेंट
Q.7. कुल कितनी देशांतर रेखाऐं हैं?
- 180
- 90
- 360
- 120
Ans. 360
Q.8. भारत रत्न पुरस्कार किस वर्ष प्रारम्भ किए गए?
- 1954
- 1956
- 1955
- 1951
Ans. 1954
Q.9. 02 अक्टूबर, महात्मा गाँधी का ‘जन्मदिन’ ‘अंतर्राष्ट्रीय स्तर’ पर मनाया जाता है?
- अहिंसा दिवस
- शाकाहारी दिवस
- शहीदों का दिन
- सद्भाव दिवस
Ans. अहिंसा दिवस
Q.10. निम्नलिखित में से किन्हें महात्मा गाँधी के ‘राजनीतिक गुरु’ माना जाता है?
- बाल गंगाधर तिलक
- गोपाल कृष्ण गोखले
- मोतीलाल नेहरू
- सी राजगोपालचारी
Ans. गोपाल कृष्ण गोखले
Q.11. थार रेगिस्तान किस देश में है?
- भारत
- इजिप्ट
- मंगोलिया
- अफगानिस्तान
Ans. भारत
Q.12. भाषा के आधार पर गठित भारत का पहला राज्य का नाम है?
- मद्रास
- महाराष्ट्र
- आंध्रप्रदेश
- पश्चिम बंगाल
Ans. आंध्रप्रदेश
Q.13. वास्को-डी-गामा कहाँ का निवासी था?
- पुर्तगाल
- इटली
- फ़्रांस
- इंग्लैंड
Ans. पुर्तगाल
Q.14. महावीर का जन्म कहां हुआ था?
- लुंबिनी
- कुंडग्राम
- कुशीनगर
- पावापुरी
Ans. कुंडग्राम
Q.15. शाहजहां का मकबरा कहां पर स्थित है?
- दिल्ली
- आगरा
- फतेहपुर सीकरी
- सिकंदरा
Ans. आगरा
Q.16. मनुष्य में ऐच्छिक गतियों का नियंत्रण किसके द्वारा होता है?
- थायराइड
- सेरिब्रम
- सेरिबैलम
- इनमें से कोई नहीं
Ans. सेरिब्रम
Q.17. मनुष्य की सबसे छोटी अस्थि कौन-सी होती है?
- मेरुदंड
- फीमर
- स्टेपिज
- फिबुला
Ans. स्टेपिज
Q.18. एक स्वस्थ मनुष्य का रक्तचाप कितना होता है?
- 90 / 60
- 120 / 80
- 23 / 40
- 160 / 80
Ans. 120 / 80
Q.19. क्षय रोग किससे संबंधित है?
- वायरस
- बैक्टीरिया
- कवक
- प्रोटोज़ोआ
Ans. बैक्टीरिया
Q.20. दबाव के बढ़ने से तरल पदार्थ का क्वथनांक कैसा होगा?
- अधिक होगा
- कम होगा
- कोई असर नहीं
- पहले कम होगा फिर अधिक होगा
Ans. अधिक होगा
Q.21. परमाणु का रासायनिक गुण किस पर निर्भर करता है?
- संयोजकता
- परमाणु भार
- परमाणु क्रमांक
- सम न्यूट्रॉनिक
Ans. परमाणु क्रमांक
Q.22. लिटमस कहां से प्राप्त होता है?
- जीवाणु
- कवक
- शैवाल
- लाइकेन
Ans. लाइकेन
Q.23. रेगिस्तान में मरीचिका बनना किसका उदाहरण है?
- प्रकाश के अपवर्तन
- प्रकाश का परावर्तन
- प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन
- प्रकाश का विवर्तन
Ans. प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन
Q.24. केल्विन पैमाने में शरीर का सामान्य तापमान कितना होता है?
- 37 केल्विन
- 273 केल्विन
- 100 केल्विन
- 310 केल्विन
Ans. 310 केल्विन
Q.25. किस विटामिन में कोबाल्ट पाया जाता है?
- विटामिन B12
- विटामिन B
- विटामिन B4
- विटामिन k
Ans. विटामिन B12
Q.26. खट्टे दूध में कौन-सा अम्ल होता है?
- एसिटिक अम्ल
- सिट्रिक अम्ल
- लैक्टिक अम्ल
- मैलिक अम्ल
Ans. लैक्टिक अम्ल
Q.27. विमानों की ऊंचाई ज्ञात करने के लिए किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है?
- अल्टीमीटर
- टेकोमीटर
- ऑडोमीटर
- कोई नहीं
Ans. अल्टीमीटर
Q.28. सूर्य एवं तारों से प्राप्त ऊर्जा एवं प्रकाश का स्त्रोत है?
- नाभिकीय विखंडन
- नाभिकीय संलयन
- वर्ण विक्षेपण
- विकिरण
Ans. नाभिकीय संलयन
Q.29. ताप का SI मात्रक होता है?
- केल्विन
- एम्पियर
- कैन्डेला
- कैलोरी
Ans. केल्विन
Q.30. वायुमंडल की आद्रता मापने वाला यंत्र कौन सा है?
- अमीटर
- हाइग्रोमीटर
- ग्रेवोमीटर
- मेनोमीटर
Ans. हाइग्रोमीटर
Q.31. किसी संख्या को 30 से भाग देने पर 20 शेष फल प्राप्त होता है, तो उसी संख्या को 6 से भाग देने पर शेषफल कितना बचेगा?
- 2
- 4
- 8
- 10
Ans. 2
Q.32. दो संख्या 5 : 6 के अनुपात में हैं, यदि इनका महत्तम समापवर्तक 4 हो तो उनका लघुत्तम समापवर्तक कितना होगा?
- 90
- 96
- 120
- 50
Ans. 120
Q.33. यदि A : B = 2 : 3, B : C = 4 : 2 हो तो B : C का मान है?
- 2 : 1
- 1 : 2
- 4 : 3
- 1 : 1
Ans. 2 : 1
Q.34. 484 का वर्गमूल ज्ञात करो?
- 21
- 22
- 32
- 42
Ans. 22
Q.35. एक परीक्षा में 400 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए और 60% विद्यार्थी फेल हुए तो परीक्षा में कुल कितने विद्यार्थियों ने भाग लिया?
- 1000
- 2000
- 800
- 900
Ans. 1000
Q.36. ₹ 5000 का 10% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 2 वर्ष का साधारण ब्याज कितना होगा?
- 800
- 1000
- 1500
- 2000
Ans. 1000
Q.37. 480 सेब में 20% सेब खराब हो गए, तो अच्छे सेबों की संख्या ज्ञात करें?
- 320
- 350
- 384
- 380
Ans. 384
Q.38. 7, 6, 9, x, 5, 4 का औसत 7 है तो x का मान निकालो
- 11
- 9
- 10
- 13
Ans. 11
Q.39. 106 × 94 = ?
- 9964
- 8954
- 8894
- 6698
Ans. 9964
Q.40. निम्न में से क्या 12 का वर्ग है।
- 169
- 154
- 144
- 121
Ans. 144
Q.41. ₹ 720 का 5% वार्षिक ब्याज की दर से 2 वर्ष का साधारण ब्याज कितना होगा।
- ₹ 70
- ₹ 72
- ₹ 54
- ₹ 64
Ans. 72
Q.42. किसी वस्तु की ₹ 180 में खरीद कर ₹ 240 में बेचने पर लाभ प्रतिशत कितना होगा।
- 33.33%
- 66.66%
- 60%
- 30%
Ans. 33.33%
Q.43. 24 लड़कों व उनके शिक्षक का औसत आयु 15 वर्ष है। यदि शिक्षक की आयु हटा दिया जाये तो, औसत आयु 1 वर्ष कम हो जाता है। शिक्षक की आयु होगी –
- 38 वर्ष
- 39 वर्ष
- 40 वर्ष
- 41 वर्ष
Ans. 39 वर्ष
Q.44. यदि एक संख्या का 25 प्रतिशत 75 है, तो उस संख्या का 45 प्रतिशत होगा –
- 135
- 125
- 145
- 150
Ans. 135
Q.45. एक रेलगाड़ी 36 किमी/घंटा की चाल से एक खड़े व्यक्ति को 8 सेकण्ड से पार करती है। रेलगाड़ी की लम्बाई होगी –
- 45 मीटर
- 48 मीटर
- 280 मीटर
- 80 मीटर
Ans. 80 मीटर
Q.46. किसी कक्षा में रोशन का स्थान ऊपर से 11 और नीचे से 31 है, तो कक्षा में कुल विद्यार्थियों की संख्या क्या है?
- 42
- 43
- 41
- 40
Ans. 41
Q.47. अरुण ने कहा कि यह लड़की मेरी माँ के पोते की पत्नी है, अरुण की पत्नी का उस लड़की से साथ क्या रिश्ता है।
- सास
- ननंद
- जेठानी
- बहन
Ans. सास
Q.48. यदि ‘आना’ का संबंध ‘जाना’ से है तो ‘शत्रु’ का संबंध किससे होगा?
- हठी
- मित्र
- दुश्मन
- विरोधी
Ans. मित्र
Q.49. AB = C, EF = K, IJ = ?
- L
- R
- S
- T
Ans. S
Q.50. निम्न रिक्त कूट संख्या होगी –
निम्न रिक्त कूट संख्या होगी –
B : 8 : : D : ?
- 64
- 364
- 164
- 104
Ans. 64
आर्मी जीडी के अतिरिक्त हमारी वेबसाइट में क्लर्क, ट्रेडमैन, टेक्निकल, नर्सिंग असिस्टेंट के के भी ऑनलाइन टेस्ट उपलब्ध है। हमारी वेबसाइट से जुड़ें रहें और अपने एग्जाम की अच्छे से तैयारी करें।
Indian Army Agniveer GD Previous Year Question Paper (Hindi & English)
Army Original Question Papers | Download PDF |
Question Paper 1 | Click Here |
Question Paper 2 | Click Here |
Question Paper 3 | Click Here |
Question Paper 4 | Click Here |
Question Paper 5 | Click Here |
Question Paper 6 | Click Here |